लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और अन्य पार्टियों के नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी (आप), पंजाब के प्रदेश महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया है।
बरसट ने पार्टी में शामिल होने पर किया स्वागत
खबर खास, चंडीगढ़/लुधियाना :
लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और अन्य पार्टियों के नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी (आप), पंजाब के प्रदेश महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया है।
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव जसबीर लवण अपने साथियों समेत आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इनके साथ ही वार्ड नंबर 61 से अशोक कुमार और अश्विनी भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए, जिन्हें स. हरचंद सिंह बरसट ने पार्टी में शामिल करवाया और उनका स्वागत किया।
इस मौके पर बरसट ने कहा कि पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लगातार जनता की भलाई के लिए कार्य कर रही है और सरकार की नीतियों से लोग बहुत खुश हैं। इसी कारण विभिन्न पार्टियों के नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। जसबीर लवण पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पूर्व महासचिव, पूर्व संगठन सचिव और पूर्व सदस्य लेबर वेलफेयर बोर्ड पंजाब रह चुके हैं। इसके साथ ही वह आदि धर्म परंपरा रजि. के मुख्य संचालक भी हैं।
बरसट ने कहा कि इनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी और लुधियाना उपचुनाव में ये पूरी मेहनत और लगन से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के पक्ष में प्रचार करेंगे। पार्टी में शामिल हुए साथियों ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियां लोक कल्याणकारी हैं और जिस तरह राज्य को रंगला और खुशहाल पंजाब बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं, वे अत्यंत सराहनीय हैं।
Comments 0