आम आदमी पार्टी (आप), पंजाब के प्रदेश महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने गांव बरसट की कोआपरेटिव सोसाइटी के सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्मानित किया और सभी का मुंह मीठा करवाकर बधाइयां दीं।

नायब सिंह बरसट बने अध्यक्ष और मनजीत सिंह शेखूपुर बने उपाध्यक्ष
खबर खास, पटियाला :
आम आदमी पार्टी (आप), पंजाब के प्रदेश महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने गांव बरसट की कोआपरेटिव सोसाइटी के सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्मानित किया और सभी का मुंह मीठा करवाकर बधाइयां दीं।
इनमें नायब सिंह बरसट अध्यक्ष, मनजीत सिंह शेखूपुर उपाध्यक्ष, भूपिंदर सिंह बरसट, करमजीत सिंह सोही सुलतानपुर, गुरदेव सिंह छन्ना, जगसीर सिंह शेखूपुर, गुरमीत सिंह खेड़ी मुस्लमानिया, जगत सिंह बरसट, गुरप्रीत सिंह, बलबीर कौर और बलजीत कौर का नाम बतौर सदस्य शामिल है। यह कोआपरेटिव सोसाइटी गांव बरसट, खेड़ी मुस्लमानिया, शेखूपुर, सुलतानपुर और छन्ना खूंटी की है। सोसायटी के नये पदाधिकारियों व सदस्यों में पांचों गांवों के लोग शामिल हैं।
इस मौके पर बरसट ने सभी नये चुने गए पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी और कहा कि किसानों के कल्याण के लिए सोसाइटी का आगे बढ़ना बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी नये पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सोसाइटी को सफल बनाने में योगदान देने की अपील की। उन्होंने सभी को विश्वास दिलाया कि वह हमेशा उनके साथ खड़े हैं और हर तरह का सहयोग देंगे।
उन्होंने कहा कि पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के विकास और प्रगति के लिए लगातार काम कर रही है। आप सरकार की ओर से गांवों के विकास को तरजीह दी जा रही है और गांवों में विकास कार्य कराने में कोई कसर नहीं रहने दी जाएगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024आप ने पंजाब के लोगों का जताया आभार, पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय
November 24, 2024
Comments 0