वीबी-जी राम जी पर आम आदमी पार्टी का विरोध बेतुका, पंजाब सरकार बताये कि श्रमिकों के कल्याण के लिए क्या कदम उठाए पंजाब सरकार समस्याओं के समाधान की बजाय कर रही राजनीति – नायब सिंह सैनी
वीबी-जी राम जी पर आम आदमी पार्टी का विरोध बेतुका, पंजाब सरकार बताये कि श्रमिकों के कल्याण के लिए क्या कदम उठाए पंजाब सरकार समस्याओं के समाधान की बजाय कर रही राजनीति – नायब सिंह सैनी
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश और प्रदेश को अनुभवी, जिम्मेदार और जनहित के प्रति समर्पित शासन की आवश्यकता है। राजनीति सत्ता सुख का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम होनी चाहिए, लेकिन पंजाब सरकार ने इसे सत्ता सुख का साधन बना लिया है। मुख्यमंत्री ने पंजाब की गुरु परंपरा का उल्लेख करते हुए लोगों से आह्वान किया कि वे अन्याय और झूठ की राजनीति को नकारते हुए विकास, ईमानदारी और राष्ट्रहित आधारित सुशासन को मजबूत करने में अपना योगदान दें। मुख्यमंत्री रविवार को पंजाब के लुधियाना जिले के समराला में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
सैनी ने हरियाणा ने जो मॉडल प्रस्तुत किया है, वही मॉडल पूरे देश में सुशासन की नींव बन सकता है। इसलिए आने वाले समय में पंजाब की जनता, झूठ बोलकर वोट लेने वालों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब में सरकार बनेगी तो जिन योजनाओं का लाभ हरियाणा में मिल रहा है, उन सभी योजनाओं का लाभ पंजाब के लोगों को भी मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में चाहे कांग्रेस की सरकार रही हो या चाहे वर्तमान में आम आदमी पार्टी की सरकार हो, दोनों ने ही पंजाब के लोगों के साथ जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। जबकि हरियाणा में डबल इंजन सरकार ने विधानसभा चुनावों के दौरान 217 वादों किए थे और 1 साल में ही 54 वादों को पूरा भी कर दिया।
उन्होंने पंजाब सरकार से सवाल करते हुए कहा कि पंजाब सरकार बताए कि हाल ही राज्य में आई बाढ़ के दौरान पशुओं के जानी नुकसान से संबंधित कितना मुआवजा सरकार ने दिया। जबकि हरियाणा में डबल इंजन सरकार ने किसानों को फसल खराबे का, पशुओं और मकानों को हुए नुकसान का भी मुआवजा देने का काम किया।
सैनी ने कहा कि हरियाणा में राज्य सरकार ने किसानों को 1400 करोड़ रुपये भावांतर भरपाई योजना के तहत किसानों के खातों में पहुंचाने का काम किया। साथ ही, फसल खराबे के लिए भी पिछले 11 सालों में साढ़े 15 हजार करोड़ रुपये किसानों को दिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान और कांग्रेस के नेता बताएं कि उनकी सरकार के समय में किसानों को कितना मुआवजा दिया गया।
उन्होंने कहा कि लोग धरातल पर काम देखते हैं, परंतु पंजाब सरकार सिर्फ बातों से पेट भरने का काम कर रही है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि चुटकुलों से पेट नहीं भरता, 4 साल निकाल दिए, परंतु कोई काम नहीं किया। आज पंजाब के लोग पूछ रहे हैं कि उनसे किए वायदों का क्या हुआ। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने चुनावों में वायदा किया था कि राज्य में बुजुर्गों को 2500 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता देंगे, परंतु पंजाब की सरकार को 4 साल पूरे हो गए हैं लेकिन यह वायदा पूरा नहीं हुआ। इसके विपरित हरियाणा में डबल इंजन सरकार बुजुर्गों को प्रति माह 3200 रुपये सम्मान भत्ता दे रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0