प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह राजभवन को राजनीति का अखाड़ा बनाने की कोशिश न करें।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह राजभवन को राजनीति का अखाड़ा बनाने की कोशिश न करें।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा ने भाजपा पर लगाया ओछी राजनीति करने का आरोप
खबर खास, शिमला :
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह राजभवन को राजनीति का अखाड़ा बनाने की कोशिश न करें।
प्रतिभा सिंह ने प्रदेश भाजपा नेताओं द्वारा प्रदेश सरकार के दो साल के आयोजन के विरोध में राज्यपाल को ज्ञापन देने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भाजपा अपने राजनैतिक हित साधने के लिए ओछी राजनीति पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार अपनी उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने व भावी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए ऐसे आयोजन किये जाते है।
उन्होंने कहा है कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में कभी सरकार की वर्षगांठ पर तो कभी इन्वेस्टर्स मीट के नाम पर करोड़ो खर्च कर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को चौपट करने पर कोई कोर कसर बाकी नही रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को यह पूरा हक्क है कि वह अपनी उपलब्धियों से लोगों को अबगत करवाएं व भावी योजनाओं की पूरी जानकारी दे। इस पर भाजपा को कोई भी आपत्ति नही होनी चाहिए। प्रदेश में जनमत कांग्रेस के पास है और भाजपा अब इसे किसी भी कीमत पर चुरा नही सकती।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0