सोमवार को पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का करेंगी अनावरण
सोमवार को पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का करेंगी अनावरण
खबर खास, शिमला :
शिमला के रिज पर कल यानि 13 अक्तूबर को आयोजित होने वाले पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी रविवार को शिमला पहुंची। वह इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगी और प्रतिमा का अनावरण करेंगी।
सोनिया गांधी के शिमला पहुंचने पर हिमाचल के सीएम सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने अनाडेल में स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य समेत कई अहम हस्तियां मौजूद थीं।
शिमला के रिज मैदान पर यह समारोह सोमवार सुबह 10 बजे शुरू होगा। राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन ने कार्यक्रम के लिए निमंत्रण पत्र जारी किए हैं। निमंत्रण पत्र के अनुसार सोनिया गांधी चीफ गेस्ट होंगी और वही प्रतिमा का अनावरण करेगी। इसके अलावा मंच पर सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, सरकारी प्रतिनिधि, कार्यकर्ता और आम नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।
गौर रहे कि दिवंगर वीरभद्र सिंह का निधन 8 जुलाई 2021 को हुआ था। उनके निधन के बाद से ही शिमला के रिज पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठ रही थी। लगभग 4 साल बाद उनकी प्रतिमा रिज पर स्थापित की गई है। पहले इस प्रतिमा का अनावरण उनकी जयंती पर 23 जून को प्रस्तावित था। परंतु उस समय सोनिया गांधी के अचानक बिगड़ने और गांधी परिवार के कार्यक्रम में न पहुंचने की वजह से कार्यक्रम टल गया था।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0