प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर मंगलवार को उन्हें राजीव भवन शिमला में कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। वीरभद्र सिंह की आज चौथी पुण्यतिथि है। इस मौके पर कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित कई पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
खबर खास, शिमला :
प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर मंगलवार को उन्हें राजीव भवन शिमला में कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। वीरभद्र सिंह की आज चौथी पुण्यतिथि है। इस मौके पर कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित कई पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता मौजूद रहे। हालांकि इस मौके पर उनके बेटे और लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह अपने पिता की पुण्यतिथि में नहीं पहुंच पाए। वह जरूरी काम से दिल्ली में है।
इस मौके पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि, आधुनिक हिमाचल के निर्माण में वीरभद्र सिंह का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों के निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं स्वास्थ्य, शिक्षा,पेयजल जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में वीरभद्र सिंह का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
उन्होंने कहा कि, वीरभद्र सिंह एक ऐसे जननायक थे जिन्हें प्रदेश के लोगों व प्रदेश की संस्कृति से बहुत प्यार था। वह हमेशा ही दिन- रात लोगों के दुख-दर्द को दूर करने के लिए तत्पर रहते थे। उन्होंने कहा कि हम सबको उनके दिखाए रास्ते का अनुसरण करते हुए प्रदेश के विकास, आपसी भाईचारे को मजबूत करते हुए आगे बढ़ना हैं।
प्रतिभा सिंह ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं व प्रदेशवासियों का वीरभद्र सिंह के प्रति असीम प्रेम व सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, होली लॉज के दरवाजे सदैव जन सेवा के लिए खुले हैं और हमेशा खुले रहेंगे।
इस अवसर पर भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा, वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, हिमुडा उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, पूर्व विधायक आदर्श सूद, चिरंजीव लाल कश्यप, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, अमित नंदा, यशपाल तनाईक, देवेंद्र बुशहरी आदि मौजूद रहे।
पिताजी को गुजरे हुए चार वर्ष हो गए, लेकिन उनकी यादें आज भी हमारे दिलों में ताजा...
विक्रमादित्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा 'पिताजी को गुजरे हुए चार वर्ष हो गए हैं लेकिन उनकी यादें आज भी हमारे दिलों में ताजा हैं। एक राजनेता के रूप में, उन्होंने अपना जीवन लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया। हिमाचल प्रदेश की जनता आज भी उन्हें याद करती है और भावुक होती है। मेरे लिए जीवन का उद्देश्य है कि मैं भी उनकी तरह लोगों की सेवा में अपना जीवन समर्पित करूं। पिताजी की यादें हमेशा हमें प्रेरित करती रहेंगी।'
Comments 0