पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के कुशल नेतृत्व में लहरा हलके के निवासियों को निरंतर बड़ी सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिन्दर कुमार गोयल ने लहरा बस स्टैंड से दो नए रूटों पर चलने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
लहरा निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग हुई पूरी, लहरा से होशियारपुर तथा मूनक से खनौरी तक बस सेवा हुई शुरू
खबर खास, चंडीगढ़/लहरा/संगरूर:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के कुशल नेतृत्व में लहरा हलके के निवासियों को निरंतर बड़ी सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिन्दर कुमार गोयल ने लहरा बस स्टैंड से दो नए रूटों पर चलने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लहरा से होशियारपुर जाने वाले व्यापारियों को अक्सर अपनी यात्रा के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, क्योंकि यहां से कोई सीधी बस सेवा नहीं थी। उन्होंने बताया कि अब बस रोजाना सुबह 6.45 बजे लहरा बस स्टैंड से रवाना होकर सुनाम, संगरूर, लुधियाना होते हुए दोपहर बाद होशियारपुर पहुंचेगी और वहां से दोपहर 2.37 बजे लहरा के लिए वापिस रवाना होगी। उन्होंने कहा कि इस बस से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी, जो 422 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि दूसरी बस सेवा मूनक से खनौरी तक यात्रियों को सेवाएं प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर सरकारी बस सेवा न होने के कारण विद्यार्थी वर्ग को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था और अब यह समस्या स्थाई रूप से हल हो गई है।
गोयल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और पीआरटीसी के चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने उन सभी गांवों में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है, जहां पिछली सरकारों ने बस सेवाओं सहित लोगों की अन्य मांगों को नजरअंदाज किया था और आज पंजाब के हर गांव और शहर में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं है।
Comments 0