पंजाब सरकार द्वारा "युद्ध नशों विरुद्ध " के तहत नशे और नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई युद्धस्तर पर जारी है। सरकार ने जनता के सहयोग से नशे के उन्मूलन तक इस संघर्ष को जारी रखने का संकल्प लिया है।

नशा तस्कर द्वारा किए गए अवैध कब्जे वाले घर को गिराया गया
झुग्गे हजारा गांव के लोगों ने नशा तस्कर के घर पर की गई कार्रवाई के लिए पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया
खबर खास, चंडीगढ़/फिरोजपुर :
पंजाब सरकार द्वारा "युद्ध नशों विरुद्ध " के तहत नशे और नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई युद्धस्तर पर जारी है। सरकार ने जनता के सहयोग से नशे के उन्मूलन तक इस संघर्ष को जारी रखने का संकल्प लिया है।
इसी मुहिम के तहत आज फिरोजपुर पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। एसएसपी फिरोजपुर भुपिंदर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में, गांव झुग्गे हजारा, पुलिस थाना फिरोजपुर सदर में वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बना नशा तस्कर गुरचरन सिंह पुत्र सुरजीत सिंह का घर जे.सी.बी. मशीन द्वारा गिरा दिया गया।
उन्होंने बताया कि यह नशा तस्कर भगोड़ा है और इसके खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं। साथ ही, इसने वन विभाग की जमीन पर भी कब्जा कर रखा है, जिसे जल्द ही मुक्त कराया जाएगा।
एस.एस.पी. ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब स भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत, पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही "युद्ध नशों विरुद्ध " मुहिम और डी.जी.पी. पंजाब श्री गौरव यादव के दिशा-निर्देशों के तहत फिरोजपुर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में, बीते कुछ दिनों में पुलिस ने कई नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
इस मौके पर गांववासियों ने इस ठोस कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान का आभार प्रकट किया और जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि नशा व्यापारियों के खिलाफ की गई यह कार्रवाई बहुत प्रशंसनीय है।
एसएसपी ने इस अवसर पर लोगों को आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार पूरी तरह से उनके साथ है और नशे की चपेट में आए लोगों का इलाज कराकर उनके पुनर्वास में पूरी सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में नशा बेचने वाले हर तस्कर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही, उन्होंने नशा बेचने वालों को चेतावनी दी कि वे इस काम को तुरंत छोड़ दें, अन्यथा भविष्य में इसी तरह की और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी और नशे से कमाई गई संपत्ति को जब्त कर लिया जाएगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0