सुप्रीम कोर्ट ने दोनों राज्यों को इस मसले पर आपस में बातचीत कर हल करने को बोला था सीएम मान और सीएम सैनी ने बैठक के बाद पत्रकारों को किया संबोधित
सुप्रीम कोर्ट ने दोनों राज्यों को इस मसले पर आपस में बातचीत कर हल करने को बोला था सीएम मान और सीएम सैनी ने बैठक के बाद पत्रकारों को किया संबोधित
खबर खास, चंडीगढ़ :
सतलुज-यमुना लिंक यानि एसवाईएल नहर के विवाद के समाधान के हल के लिए आज, मंगलवार को चंडीगढ़ में एक बार फिर हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के बीच बैठक हुई। करीब दो घंटे चली इस बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि अब दोनों राज्यो के अधिकारी इस मुद्दे पर लगातार बैठकें करेंगे। इसके बाद वे अधिकारी अपनी-अपनी सरकार को रिपोर्ट देंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्रियों के बीच आगे की बातचीत होगी।
बैठक के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संयुक्त पत्रकार वार्ता की। सीएम मान ने कहा कि बातचीत अच्छे माहौल में हुई है और ये मुद्दा बहुत लंबे समय से अटका हुआ है। हम भाई कन्हैया के वारिस हैं जो दुश्मनों को भी पानी पिलाते थे। हरियाणा हमारा कोई दुश्मन नहीं है। उन्होंने कहा कि पानी का यह मसला आने वाले समय में पूरी दुनिया का मसला बनने वाला है। पानी की संभाल, पानी कैसे किसको बटेगा, यह मुद्दा काफी देर से चल रहा है। हमने अपना पक्ष रखा, इन्होंने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि आज यह फैसला हुआ है कि दोनों राज्यों के अधिकारी अब आगे लगातार मिलकर बातचीत जारी रखेंगे। सिर्फ सुप्रीम कोर्ट की तारीख की इंतजार नहीं करेंगे। सुप्रीम कोर्ट और केंद्र ने हमें इस मुद्दे पर बातचीत करने को कहा है। हम भी चाहते हैं कि इसका हल निकले।
उन्होंने कहा कि पुराने समय में जैसे परिवार के बुजुर्ग हल करने का तरीका रहता था कि दोनों पक्षों को बिठकार बातचीत कर लो। हालांकि हालांकि यह झगड़ा हमारे बुजुर्गों की ही देन है लेकिन अब सत्ता में नई नहीं पीढ़ी आ गई है सार्थक समाधान की उम्मीद कर सकते हैं। हम चाहते हैं कि किसी का भी हक ना कोई ना मारे। अंत में मान ने कहा कि नहर बनाने का क्या फायदा जब पानी ही नहीं है। बेहतर होगा की नहर निर्माण से पहले जल बंटवारा समझौता हो जाए।
इस मीटिंग के बाद पहली बार मान पंजाब सीएम ने कहा, ये सालों पुराना मुद्दा निपट जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा हमारा भाई है दुश्मन नहीं। किसी का हक नहीं मरना चाहिए।
वहीं, सीएम सैनी ने कहा, बहुत अच्छे माहौल में बातचीत हुई है। जब अच्छे माहौल में बातचीत होती है तो सार्थक परिणाम भी आते हैं। सुप्रीम कोर्ट के जो दिशा निर्देश हैं उनके अनुसार हमने बैठक की है। इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल की मौजूदगी में भी बातचीत हुई है। हमने तय किया है कि दोनों राज्यों के अधिकारी अब आगे बातचीत करेंगे।
गौर रहे कि इससे पहले पिछले साल 9 जुलाई और 5 अगस्त को भी केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में सैनी और भगवंत मान की बैठक हुई थी, जिसमें कोई हल नहीं निकल पाया। केंद्र सरकार के निर्देश पर एक बार फिर से एसवाईएल के मुद्दे पर हरियाणा और पंजाब संयुक्त बैठक कर रहे हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0