पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने की ग्रीन दीपावली मनाने की अपील
पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने की ग्रीन दीपावली मनाने की अपील
खबर खास, चंडीगढ़ :
आम आदमी पार्टी, पंजाब के प्रदेश महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने सभी को दीपावली और बंदी छोड़ दिवस की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि दीपावली केवल प्रकाश का त्योहार नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश की जीत, असत्य पर सत्य की जीत और निराशा पर आशा की जीत का प्रतीक है। दीपावली का त्योहार पूरी श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाता है। इसी दिन श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने ग्वालियर के किले से 52 राजाओं को रिहा करवाया था।
उन्होंने कहा कि दीपावली सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने सभी से अपील की कि वातावरण को सुरक्षित बनाने के लिये सभी को ग्रीन दीपावली मनानी चाहिए।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0