मुख्यमंत्री आज हरियाणा विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र के दौरान विधायक रघुवीर तेवतिया द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।
मुख्यमंत्री आज हरियाणा विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र के दौरान विधायक रघुवीर तेवतिया द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार की नीति प्रदेश में प्रत्येक 20 किलोमीटर के दायरे में राजकीय महाविद्यालय स्थापित करने की है। इसके तहत जिला पलवल के गांव जनौली के आसपास पहले से ही 7 राजकीय महाविद्यालय संचालित हैं।
मुख्यमंत्री आज हरियाणा विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र के दौरान विधायक रघुवीर तेवतिया द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने बेटियों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ एक रोडमैप तैयार किया और हर 20 किलोमीटर की परिधि में महाविद्यालयों की स्थापना सुनिश्चित की। आज इसी विज़न का बड़ा लाभ प्रदेश के विद्यार्थियों को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि जनौली से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित राजकीय महाविद्यालय, पलवल में वर्तमान में 560 छात्र और 733 छात्राएं अध्ययनरत हैं। इस महाविद्यालय की कुल क्षमता 1293 सीटों की हैं। इसके अलावा, जलौली से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय, मंडकोला में 339 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि पृथला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव जनौली, जिला पलवल में वर्ष 2015 से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) भी संचालित है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0