सीएम-एसजीपीपी मुद्दे पर बोले परगट- कहा, यह बेअदबी का मुद्दा नहीं मनरेगा में केंद्र सरकार खुद 50 दिन से ज्यादा अचीव नहीं कर पाई, कैसे अचीव होगी 125 दिन की रोजगार गारंटी
सीएम-एसजीपीपी मुद्दे पर बोले परगट- कहा, यह बेअदबी का मुद्दा नहीं मनरेगा में केंद्र सरकार खुद 50 दिन से ज्यादा अचीव नहीं कर पाई, कैसे अचीव होगी 125 दिन की रोजगार गारंटी
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की तरफ से तलब करने के मामले में पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक परगट सिंह ने कहा कि दोनों तरफ से यह कोई समझदारी वाली बात नहीं है। सरकार को इसमें नहीं जाना चाहिए। क्योंकि यह बेअदबी का मुद्दा नहीं है।
परगट सिंह ने कहा कि असली बेअदबी बरगाड़ी और बहिबलकलां में हुई। जिस पर पंजाब सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया, जबकि सरकार दावा करती रही है कि डेरा सौदा पर केस चलान की मंजूरी दे दी है। जहां बेदअबी हुई है, वहां सरकार काम नहीं करना चाहती। जो उनका अंदरूनी मामला है वहां पता नहीं क्यों राजनीति कर रही है। सरकार का ऐसा करना देश, समाज और सिख समुदाय के लिए अच्छा नहीं है।
परगट सिंह ने कहा कि मनरेगा कानून में बदलाव और भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की असलीयत यह है कि इनके समय में भी 100 दिन में से 50 दिन से ज्यादा अचीव नहीं हुआ। अब 125 दिन कर दिए गए हैं। ऐसे में यह स्कीम लंबे समय नहीं चल पाएगी। केंद्र सरकार को 100 दिन पूरे करवाने के लिए पहले काम करना चाहिए था और इसे आसान बनाना चाहिए था। भ्रष्चारियों पर नकेल कसनी चाहिए थी। उधर, पंजाब सरकार भी पिछले तीन साल में औसतन 38 दिन ही अचीव कर पाई है और इस साल सिर्फ 26 दिन अचीव किए गए।
पिछले साल कुल 99 हजार करोड़ रुपए मनरेगा पर खर्च किए गए हैं, जिसमें से 10 हजार करोड़ रुपए राज्य सरकारों ने अपना हिस्सा डाला था। बात पंजाब की जाए तो साल 1450 करोड़ मनरेगा पर खर्च किए गए थे, जिसमें से पंजाब की हिस्सेदारी 99 करोड़ की थी। अगर इतना ही काम इस साल होता है तो पंजाब की हिस्सेदारी 550 करोड़ रुपए की होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्र डॉ. मनमोहन सिंह की तरफ से बनाई गई यह एक ऐसी स्कीम थी, जो बेरोजगारों और गरीब औरतों को रोजगार दिलाने के लिए थी। देश भर के 22 करोड़ लोग इसमें शामिल हैं।
उन्होंने सरकार को चेताया कि 6 महीने में जो करना कर लो, पंजाब के लोगों का मोह भंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि राज वोही अच्छा होता है, जिसमें जो क्राइम करे, उसे दंड मिले और जिसने क्राइम नहीं किया, वह अच्छी लाइफ जीए। लेकिन आप सरकार ने पंजाब को पुलिस स्टेट बना दिया है। पुलिस सरकार की कठपुतली बनकर काम कर रही है, जोकि स्टेट और देश के लिए अच्छा नहीं है।
अमेरिका की तरफ से वैनेजुएला के साथ किया और भारत को ट्रैरिफ बढ़ाने की धमकियां दी जा रही हैं उस पर परगट सिंह ने कहा कि इस समय जिओ पॉलिटिक्स बहुत खतरनाक मोड पर है। यह बहुत गलत दिशा की तरफ जा रही है। अमेरिका को ऐसा नहीं करना चाहिए था।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0