पंजाब के तरनतारन से आम आदमी पार्टी के विधायक डा. कश्मीर सिंह सोहल का निधन हो गया। वह कैंसर बीमारी से ग्रस्त थे। बीते रोज उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें तुरत अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
पंजाब के तरनतारन से आम आदमी पार्टी के विधायक डा. कश्मीर सिंह सोहल का निधन हो गया। वह कैंसर बीमारी से ग्रस्त थे। बीते रोज उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें तुरत अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब के तरनतारन से आम आदमी पार्टी के विधायक डा. कश्मीर सिंह सोहल का निधन हो गया। वह कैंसर बीमारी से ग्रस्त थे। बीते रोज उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें तुरत अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्होंने आज सुबह 11 बजे अंतिम सांस ली। कल उनका अंतिम संस्कार किया जा सकता है। वह अपने पीछे पत्नी, बेटा और बेटी को छोड़ गए हैं।
डॉ. सोहल की पत्नी नवजोत कौर एक मेडिकल कॉलेज में लेक्चरर हैं। उनकी बेटी मनमीत कौर डॉक्टर हैं और उनकी शादी डॉ. करणबीर सिंह से हुई है। उनका बेटा नवप्रीत सिंह भी मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर चुका है।
पेशे से डॉ. कश्मीर सिंह डॉक्टर थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में वह पहली बार विधायक बने थे। वहीं, कश्मीर सिंह सोहल के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दुख प्रकट किया है।
कॉलेज के दिनों में वह छात्र राजनीति में सक्रिय थे। नेत्र रोग विशेषज्ञ बनने के बाद 1986 में उनकी पहली पोस्टिंग मीयांविंड के सरकारी अस्पताल में हुई। आतंकवाद के चरम समय में भी उन्होंने मेडिकल अफसर के रूप में कार्य किया। इसके बाद उन्होंने तरनतारन के सिविल अस्पताल में अपनी सेवाएं दीं। डॉ. सोहल ने तरनतारन को जिला बनाने के लिए भूख हड़ताल भी की और स्कूलों द्वारा मनमानी फीसें मांगने के खिलाफ पेरेंट्स एसोसिएशन का गठन किया। 2013 में सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पद से रिटायर होने के बाद 2014 में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
उसके बाद 2022 हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने उन्हें पहली बार तरनतारन से टिकट दिया, जहां उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के तीन बार के विधायक हरमीत सिंह संधू को 13,588 वोटों से हराया।
उनके निधन पर सीएम मान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'तरनतारन से हमारे पार्टी के सम्माननीय विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल जी के आकस्मिक निधन की दुखद खबर मिली। सुनकर बेहद दुःख लगा। डॉक्टर साहब पार्टी के एक मेहनती और संघर्षशील नेता थे। इस दुख भरी घड़ी में उनके परिवार के प्रति दिल से हमदर्दी। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार सहित चाहने वालों को इस मुश्किल समय में धैर्य और हिम्मत दें।'
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लिखा 'डॉ. कश्मीर सिंह सोहल जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। प्रभु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस मुश्किल समय में हिम्मत दे।'
वहीं, राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने लिखा कि 'पंजाब के तरनतारन से हमारी पार्टी के समर्पित विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन से अत्यंत दुखी हूं। वह एक ईमानदार नेता थे, जिन्होंने अपने लोगों के लिए निरंतर मेहनत की और राजनीतिक सीमाओं से परे सम्मान अर्जित किया। वाहेगुरु जी उनकी आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें और इस शोक की घड़ी में उनके परिवार व मित्रों को संबल और शक्ति दें।'
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0