मृतक मूल रूप से गुरदासपुर के उमरावाल गांव का रहने वाला था और 2018 में ही पुलिस में भर्ती हुआ था।
मृतक मूल रूप से गुरदासपुर के उमरावाल गांव का रहने वाला था और 2018 में ही पुलिस में भर्ती हुआ था।
खबर खास, अमृतसर :
पंजाब के अमृतसर में 9वीं बटालियन कार्यालय के सामने पार्किंग में एक पुलिसकर्मी का शव मिला। पुलिस कर्मी की पहचान कांस्टेबल गुरकीरत सिंह के तौर पर हुई है। मृतक मूल रूप से गुरदासपुर के उमरावाल गांव का रहने वाला था और 2018 में ही पुलिस में भर्ती हुआ था।
एसीपी डा.शीतल सिंह ने बताया कि कांस्टेबल का शव गाड़ी के अंदर मिला और उसके शरीर पर गोली लगने का निशान भी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हाल ही में उसे अमरनाथ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था की ड्यूटी पर पठानकोट भेजा गया था। इसके बाद वह ड्यूटी से लौटकर हथियारों की सफाई के सिलसिले में पटियाला भेजा गया था। गुरकीरत सिंह 9वीं बटालियन में तैनात था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र का जायजा लिया। घटनास्थल से विशेषज्ञ टीम को भी बुलाया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक मौत के कारणों को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारण सामने आएगा। परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें साझा किया जाएगा।
एसीपी ने बताया कि शरीर पर गोली का निशान है। मामले की पूरी तरह जांच की जा रही है। फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0