सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान आधारित तस्करों से जुड़े थे आरोपी, ड्रोन से आती थी हथियारों की खेप
सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान आधारित तस्करों से जुड़े थे आरोपी, ड्रोन से आती थी हथियारों की खेप
ख़बर ख़ास, चंडीगढ़ :
पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर चल रही ‘गैंगस्टरों ते वार’ मुहिम के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हथियारों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पांच अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की गई हैं।
डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित अरोड़ा (25), निवासी गिलवाली गेट अमृतसर और हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी (24), निवासी गांव मीराकोट कलां, अमृतसर के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में तीन 9 एमएम गलौक पिस्तौल और दो .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाकिस्तान आधारित तस्करों के संपर्क में थे। हथियारों की खेप ड्रोन के जरिए भारत भेजी जाती थी, जिसे आरोपी अपने हैंडलरों के निर्देश पर आगे सप्लाई करते थे। डीजीपी ने कहा कि इस गैर-कानूनी नेटवर्क के आगे-पीछे के लिंक खंगालने के लिए गहन जांच जारी है।
पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने योजनाबद्ध ऑपरेशन चलाकर रोहित अरोड़ा को गिरफ्तार किया, जो गैंगस्टर सोनू कंगला का करीबी साथी बताया जा रहा है। उसकी तलाशी के दौरान एक गलौक और दो .30 बोर पिस्तौल बरामद की गईं। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी को भी दो गलौक पिस्तौल समेत काबू कर लिया गया।
सीपी ने बताया कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ लूट, जेल एक्ट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से कई मामले दर्ज हैं। आरोपी ‘इजी मनी’ के लालच में नशे और हथियारों की तस्करी में सक्रिय थे।
इस संबंध में थाना गेट हकीमा, अमृतसर में आर्म्स एक्ट की धाराओं 25, 6, 7 और 8 के तहत एफआईआर नंबर 33, दिनांक 06 फरवरी 2026 दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0