लुधियाना में आम आदमी पार्टी (आप) को एक और मजबूती मिली है। आतम नगर के कांग्रेस के पूर्व हलका इंचार्ज और वर्तमान में भाजपा नेता कमलजीत सिंह कड़वल वीरवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
लुधियाना में आम आदमी पार्टी (आप) को एक और मजबूती मिली है। आतम नगर के कांग्रेस के पूर्व हलका इंचार्ज और वर्तमान में भाजपा नेता कमलजीत सिंह कड़वल वीरवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
कई और कांग्रेस व भाजपा नेता हुए पार्टी में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सभी का किया स्वागत
खबर खास, लुधियाना :
लुधियाना में आम आदमी पार्टी (आप) को एक और मजबूती मिली है। आतम नगर के कांग्रेस के पूर्व हलका इंचार्ज और वर्तमान में भाजपा नेता कमलजीत सिंह कड़वल वीरवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
कमलजीत सिंह के साथ कई और कांग्रेस व भाजपा नेता भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। कांग्रेस के पूर्व पार्षद गुरप्रीत सिंह गोपी, कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह कोचर, बलजिंदर सिंह कालो, लोक इंसाफ पार्टी के नेता विक्रांत शर्मा, भाजपा के पूर्व पार्षद रंजीत सिंह उभी, बलजिंदर सिंह काहलों मौजूदा जिला परिषद मैँबर, जगजीत सिंह भंम और भाजपा नेता दविंदर सिंह वालिया, सुखवंत सिंह उभी, रवि शर्मा नीटा, रणवीर सिंह उभी प्रीत गुडानी भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
सभी नेताओं को आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया और उनका आप परिवार में स्वागत किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, पार्टी के सह प्रधान अमनशेर सिंह शैरी कलसी, विधायक देव मान, आप नेता डॉ सनी आहलूवालिया और पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग मौजूद रहें।
सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी को नगर निकाय चुनावों में हर जगह लोगों द्वारा अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। विभिन्न पार्टियों से नेताओं का लगातार आम आदमी पार्टी में शामिल होना दर्शाता है कि निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत होने वाली है। उन्होंने कहा कि सभी ने सदस्यों को पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0