उन्हें चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान और पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने पार्टी में शामिल करवाया। संधू की एंट्री को तरनतारन उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
उन्हें चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान और पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने पार्टी में शामिल करवाया। संधू की एंट्री को तरनतारन उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
तरनतारन से शिरोमणि अकाली दल के पूर्व नेता हरमीत सिंह संधू आज, मंगलवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान और पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने पार्टी में शामिल करवाया। संधू की एंट्री को तरनतारन उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
गौर रहे कि कुछ समय पहले ही आप के मौजूदा विधायक डा. कश्मीर सिंह सोहल का बीमारी से निधन हो गया था और इसके चलते यह सीट खाली हो गई थी। अब जल्द ही यहां उपचुनाव होने की संभावना है। हरमीत संधू की आप को ज्वाइनिंग को पाटी्र की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
गौर रहे कि हरमीत संधू तरनतारन विस से लगातार तीन बार के विधायक रह चुके हैं। संधू ने शिअद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि वह किसी पार्टी में जॉइन करेंगे। वह 2002, 2007 व 2012 में विधायक रहे हैं। हालांकि वह 2017 में हार गए थे। उन्होंने 2022 में भी उन्होंने शिअद की टिकट पर चुनाव लड़ा था। तब वह दूसरे नंबर पर रहे थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0