पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री स हरभजन सिंह ईटीओ ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर गहरी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि बजट में पंजाब और खासकर इसके सीमावर्ती क्षेत्रों को पूरी तरह से अनदेखा किया गया है।

खबर खास, चंडीगढ़ :

ईटीओ ने कहा कि पंजाब की नाजुक जरूरतों और खासकर इसके सीमावर्ती जिलों, जिन्हें विशेष ध्यान और सहायता की आवश्यकता है, को संबोधित करने में केंद्रीय बजट पूरी तरह से असफल रहा है। उन्होंने कहा कि एक सीमावर्ती राज्य होने के नाते, पंजाब को विशेष चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिनका समाधान जरूरी है, लेकिन बजट ने इन चिंताओं को पूरी तरह से नजरअंदाज किया है।
हरभजन ईटीओ ने जोर देकर कहा कि पंजाब की मांगों पर बजट की चुप्पी भाजपा सरकार द्वारा राज्य के विकास के प्रति संकल्प की कमी का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने कहा कि पंजाब लगातार अपनी चिंताओं और मांगों को उठाता रहा है, लेकिन केंद्रीय सरकार ने उन्हें नजरअंदाज किया है।
उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री मान की अगुवाई में पंजाब सरकार राज्य के विकास के लिए संकल्पित है और अपनी वैध मांगों के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि हम केंद्रीय सरकार की उपेक्षा के बावजूद पंजाब को एक समृद्ध और विकसित राज्य बनाने के अपने मिशन से पीछे नहीं हटेंगे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024आप ने पंजाब के लोगों का जताया आभार, पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय
November 24, 2024
Comments 0