पंजाब सरकार ने अनुभवी शिक्षाविद् और प्रबंधन विशेषज्ञ को सौंपी एमबीएसपीएसयू की कमान
पंजाब सरकार ने अनुभवी शिक्षाविद् और प्रबंधन विशेषज्ञ को सौंपी एमबीएसपीएसयू की कमान
ख़बर ख़ास, चंडीगढ़ :
पंजाब सरकार ने प्रख्यात शिक्षाविद् और प्रबंधन जगत के दिग्गज डॉ. पुष्पिंदर सिंह गिल को महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (एमबीएसपीएसयू), पटियाला का कुलपति नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्षों के कार्यकाल के लिए की गई है।
डॉ. गिल के पास 36 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है, जिसमें शिक्षा, शोध, विश्वविद्यालय प्रशासन और अंतरराष्ट्रीय कॉर्पोरेट परामर्श शामिल है। वह पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला से सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं और अपने लंबे अकादमिक करियर के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाई हैं, जो उन्हें पंजाब की प्रमुख खेल यूनिवर्सिटी का नेतृत्व करने के लिए उपयुक्त बनाती हैं।
एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, डॉ. गिल ने 1993 में पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में विशिष्ट सेवाएं दीं और शिक्षण, शोध तथा संस्थागत विकास में अहम योगदान दिया।
अकादमिक क्षेत्र के साथ-साथ डॉ. गिल को अंतरराष्ट्रीय कॉर्पोरेट अनुभव भी प्राप्त है। उन्होंने वर्ष 1999 से 2001 के बीच द कोका-कोला कंपनी में अफ्रीका क्षेत्र (युगांडा, केन्या, इथियोपिया और नाइजीरिया) के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में सेवाएं दीं। इस दौरान उन्हें कॉर्पोरेट गवर्नेंस और रणनीतिक प्रबंधन का व्यापक अनुभव मिला, जिसका लाभ अब उच्च शिक्षा प्रशासन को मिलेगा।
डॉ. गिल की शैक्षणिक उपलब्धियां भी उल्लेखनीय हैं। उनके नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में 84 शोध प्रकाशन, 10 पुस्तकें और प्रबंधन व संबद्ध विषयों पर 400 से अधिक लेख दर्ज हैं। इसके अलावा, वह उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और पंजाब की लोक सेवा आयोगों में विशेषज्ञ के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।
डॉ. गिल का विजन एमबीएसपीएसयू को समेकित खेल शिक्षा, उच्च प्रदर्शन खेल और अनुप्रयुक्त शोध के क्षेत्र में भारत की आदर्श यूनिवर्सिटी के रूप में स्थापित करना है। उनका लक्ष्य ऐसा इकोसिस्टम विकसित करना है, जहां छात्र, खिलाड़ी, कोच, शिक्षक और उद्योग मिलकर ज्ञान का सृजन करें और खेल विज्ञान को मेडल जीतने और खेल क्षेत्र में करियर में बदल सकें।
उनकी नियुक्ति से पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है, साथ ही राज्य की खेल शिक्षा और खेल उत्कृष्टता को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0