कैबिनेट मंत्री भुल्लर ने सभी नेताओं का 'आप' में किया स्वागत
कैबिनेट मंत्री भुल्लर ने सभी नेताओं का 'आप' में किया स्वागत
खबर खास, चंडीगढ़/ तरनतारन :
तरनतारन उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ी मजबूती मिली है। सोमवार को मंडी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दलबीर सिंह अपने साथियों सहित अकाली दल छोड़कर 'आप' में शामिल हो गए। उनके साथ शामिल होने वालों में दया सिंह, साहब सिंह, जगदीप सिंह, पाल सिंह, सब्बा सिंह और मारू सिंह प्रमुख हैं।
कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी और महासचिव एस.एस. आहलूवालिया की मौजूदगी में सभी नए सदस्यों को पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया। मंत्री भुल्लर ने कहा कि सभी सदस्यों का पार्टी में शामिल होना यह दर्शाता है कि वे भगवंत मान सरकार की ईमानदारी, विकास और जन-कल्याण के कामों से बेहद खुश हैं।
उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग के लोग, चाहे वे किसान हों, मज़दूर हों या व्यापारी, मुख्यमंत्री भगवंत मान की नीतियों और आम आदमी पार्टी के काम से खुश होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं। यह जनता का विश्वास है जो पंजाब में बदलाव की एक नई कहानी लिख रहा है।
मंत्री भुल्लर ने तरनतारन के लोगों से अपील की कि वे उपचुनाव में 'आप' उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू को बड़े अंतर से विजयी बनाएं, ताकि मुख्यमंत्री भगवंत मान के हाथ मज़बूत हों और विकास की रफ़्तार और तेज़ हो सके।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0