रवजोत को एनआरआई विभाग दिया, तीन अहम विभागों के साथ प्रदेश के तीसरे सबसे शक्तिशाली मंत्री बने अरोड़ा
रवजोत को एनआरआई विभाग दिया, तीन अहम विभागों के साथ प्रदेश के तीसरे सबसे शक्तिशाली मंत्री बने अरोड़ा
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब में गुरुवार को दो मंत्रियों के विभागों में फेरबदल कर दिया गया। मंत्री संजीव अरोड़ा को स्थानीय निकाय विभाग की नई जिम्मेदारी मिली है जिसके बाद वह प्रदेश में तीसरे सबसे शक्तिशाली मंत्री बन गए हैं। जबकि उनके पास मौजूद एनआरआई विभाग को स्थानीय निकाय विभाग संभाल रहे डा.रवजोत सिंह को दिया गया है। हालांकि इसका औपचारिक ऐलान होना अभी बाकी है।
गौर रहे कि आने वाले दिनों में नगर निगम चुनाव होने हैं इसलिए इस फेरबदल को अहम माना जा रहा है। इसे सरकार की ओर से शहरी हिस्सों में पार्टी को मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। साथ ही सरकार का अपना कैडर को मजबूत करने का दिशा में भी इस कदम को जोड़कर देखा जा रहा है। संजीव अरोड़ा की पदोन्नति का कारण बीते दिनों सीएम भगवंत मान के साथ जापान और नॉर्थ कोरिया के दौरे के दौरान उनकी अहम भूमिका को देखकर की गई है। उस दौरान सरकार ने कई बड़े व्यापारिक समझौते किए थे जिसके चलते सरकार भी उनकी रिपोर्ट से खुश है।
संजीव अरोड़ा को बिजली, उद्योग एवं वाणिज्य के बाद स्थानीय निकाय सरकार का अहम कदम
गौर रहे कि संजीव अरोड़ा पहले राज्यसभा सांसद थे। लेकिन 2025 में उन्होंने लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से उपचुनाव जीता और वह विधायक बने हैं। उन्होंने विधायक के रूप में 28 जून 2025 को शपथ ली। विधायक बनने के बाद उन्होंने 1 जुलाई 2025 को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। उन्हें उद्योग एवं वाणिज्य व एनआरआई मामलों के विभाग दिए गए थे। लेकिन 18 अगस्त 2025 को कैबिनेट फेरबदल में उन्हें बिजली विभाग भी सौंपा गया था।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0